September 27, 2026 | 11 : 09 AM

राज्य न्यूज़

दीवाली से पहले कानपुर को मिलेगा बड़ा तोहफा, केडीए लॉन्च करेगा 2492 आवासीय भूखंड

by | Jun 24, 2025 | न्यूज़

कानपुरवासियों के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) शहर में 2492 नए आवासीय भूखंड लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। अगस्त में न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत 1792 भूखंड लॉन्च करने के बाद अब केडीए जवाहरपुरम और अर्रा-बिनगवां क्षेत्रों में भी नई आवासीय योजनाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। इन योजनाओं के लिए प्रारंभिक खाका तैयार किया जा रहा है और जमीनों का सर्वे कार्य जारी है।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पुरानी योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों और चिह्नित जमीनों का सर्वे कराया जा रहा है। हालिया सर्वे में इंदिरा नगर, लखनपुर, साकेत नगर, मकड़ी खेड़ा और पनकी जैसे इलाकों में कई खाली भूखंड और अवैध कब्जों की जानकारी सामने आई है।

विशेष रूप से पनकी क्षेत्र में करीब दो दर्जन भूखंडों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री हुई है, जिनमें कुछ पर गेस्ट हाउस और नर्सिंग होम तक बना दिए गए हैं। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

केडीए का उद्देश्य है कि छोटे-छोटे भूखंड विकसित कर अधिक से अधिक लोगों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सके, ताकि शहर की आवासीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म