राज्य न्यूज़

कानपुर को फिर मिलेगा मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट का दर्जा, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

by | Aug 25, 2025 | उत्तर प्रदेश, कानपुर, न्यूज़

कानपुर को एक समय मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट कहा जाता था. उसका सबसे बड़ा कारण था. यहां पर मौजूद मिलें, जो ना सिर्फ हजारों लोगों को रोजगार देती थीं बल्कि, यहां से बनने वाला सामान पूरी दुनिया में जाता था. यहां की मिलों की वजह से ही इसको मैनचेस्टर कहा जाने लगा और कानपुर न सिर्फ उत्तर प्रदेश का बल्कि पूरे देश का एक प्रमुख औद्यौगिक शहर बन गया.

वैसे तो कानपुर में सबसे पहले अंग्रेजों की फौज ने अपनी छावनी बनाई थी, लेकिन उसके बाद मिलों का दौर आया, जिसने कानपुर का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया. अब यही मिलें बरसों से बंद पड़ी हैं. यहां काम करने वाले ज्यादातर मजदूर कहीं और अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं. मिलों को फिर से शुरू करने के सभी प्रयास लगभग असफल हो चुके हैं. ऐसे में इनकी जमीनें भी बिना किसी इस्तेमाल के पड़ी हैं, जिनकी आज की कीमत खरबों में हैं.

कानपुर में कुल 11 मिलें हैं, जो तकरीबन 20 सालों से बंद हैं. इसमें से पांच मिलें एनटीसी (राष्ट्रीय वस्त्र निगम लिमिटेड) की हैं, जबकि पांच मिलें ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन की हैं. एक मिल टेनरी और फुटवियर कॉरपोरेशन की है. जानकारों का मानना है कि इसमें से ज्यादातर मिलें अब शुरू नहीं हो सकतीं और इसका सबसे बड़ा कारण पर्यावरण और आधुनिक तकनीक है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म