कानपुर में कुछ दिन पहले एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद, कानपुर पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की तलाश में बस्तियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। झकरकट्टी बस स्टैंड के पीछे बनी अवैध कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड चेक किए गए और उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए। एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि ये अभियान सुरक्षा व्यवस्था और अवैध निवासियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए है।
#SamacharPlusOTT #kanpurnews #bangladeshi
