राज्य न्यूज़

Kanpur News: नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए इंटरसेप्टर वाहन रवाना |SamacharPlusOTT

by | May 22, 2025 | Shorts

कानपुर नगर: में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रैफिक नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस कार्यालय से संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) आशुतोष कुमार ने इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक एडीसीपी ट्रैफिक मौजूद रहे! जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि ट्रैफिक डायरेक्टर लखनऊ की ओर से कानपुर को एक इनोवा क्रिस्टा और चार हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों को शहर के प्रमुख मार्गों पर तैनात किया जाएगा। खास बात ये है कि इन इंटरसेप्टर वाहनों में अत्याधुनिक स्पीड गन लगी हुई हैं, जो ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की न सिर्फ फोटो खींचेंगी, बल्कि उनकी गति को भी रिकॉर्ड करेंगी और इस आधार पर तत्काल चालान की कार्रवाई की जाएगी। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित और अनुशासित बन सकेगी। #SamacharPlusOTT

#kanpur #kanpurtraffic

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म