राज्य न्यूज़

Kanpur: चौबेपुर फिर दहला किराना दुकानदार की सीने में गोली मारकर हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

by | May 22, 2025 | Shorts

कभी आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का गवाह बना कानपुर का चौबेपुर थाना क्षेत्र एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात के कारण सुर्खियों में है। इस बार मामला है एक निर्दयी हत्या का, जिसमें एक किराना दुकानदार को सोते समय गोली मार दी गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। गोगूमऊ गांव निवासी देव नारायण उर्फ दीवारीलाल कटियार रोज की तरह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक आए हमलावर ने सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ ही पलों में दुकानदार ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए की। गांव में हत्या की खबर फैलते ही अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या आपसी विवाद के चलते पड़ोसी तुषार ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।

#SamacharPlusOTT #kanpur

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म