कानपुर के शिवाला में रहने वाली 74 साल की बुजुर्ग महिला इंदिरा देवी को बीमार हालात में उनकी बेटी और दामाद काशी में एक घाट के पास व्हीलचेयर पर छोड़ आए।
काशी के एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया। लिखा- कानपुर की इस बुजुर्ग मां को उनकी बेटी और दामाद फेंक कर चले गए हैं। इनको तो हम आश्रम में रखवा देंगे, लेकिन इस वीडियो को कानपुर तक इतना फैला दो कि उन लोगों को शर्म आ जाए।
घर में मौजूद बेटी ने पहले बात करने से मना कर दिया। कैमरे पर उन्हें समझ नहीं आया कि क्या जवाब दें। फिर उन्होंने खुद ही काशी में मां को छोड़कर आने की हकीकत को स्वीकार किया।

