कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर भाजपा नेत्री के परिजनों से बात की और शांत हो गई।
इसके साथ ही बुधवार रात में घटित हुई घटना को लेकर गुरुवार रात तक भाजपा नेत्री के परिवार की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली। एसीपी कल्याणपुर के मुताबिक कोई तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी। अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगा है तो इसकी जांच सीएमओ के जरिए कराई जाएगी। एसीपी कल्याणपुर ने कहा कि यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

