शिमला में एक कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश में घर के बिजली बिल को लेकर दिए बयान के बाद विवाद में फंस गई हैं। उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि जिस घर में वह रहती भी नहीं, वहां सरकार ने 1 लाख रुपए का बिल भेज दिया।
इस पर अब प्रदेश के बिजली बोर्ड के अधिकारी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि कंगना बिजली बिल की अवधि और अमाउंट काे लेकर झूठ बोल रही हैं। उल्टा वह बिल ही नहीं भरतीं। इसके अलावा लोड से ज्यादा बिजली भी यूज कर रही हैं। कंगना रनोट इन दिनों हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने मंडी के सुंदरनगर में जनसभा को संबोधित किया।

