कानपुर के केशव भवन में रविवार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत के आगमन के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। केशव भवन के चौतरफा और रूफ टॉप सिक्योरिटी रहेगी। इसके साथ ही सिर्फ सूची में शामिल या पास धारकों को ही केशव भवन में प्रवेश मिलेगा।
इस दौरान केशव भवन के बाहर से लेकर अंदर तक और रूफ टॉप सिक्योरिटी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही चौतरफा सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। आरएसएस चीफ मोहन भागवत के केशव भवन में आने के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और बगैर पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केशव भवन को आरएसएस चीफ के रहने तक हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है।

