राज्य न्यूज़

झारखंड से हार्वर्ड तक का सफर, किया गांव का नाम रौशन

by | May 19, 2025 | झारखंड, स्पेशल

झारखंड के एक छोटे से गांव दाहू में जन्मी सीमा कुमारी की ये कहानी मोटिवेशन से भरपूर है| ये एक ऐसी कहानी है जिसे जो भी सुनेगा उसकी आंखों से आंसू जरूर आ जाएंगे|सीमा के परिवार में 19 सदस्य एक ही घर में रहते थे| माता-पिता धागा फैक्ट्री में मजदूरी कर के घर चलाते थे. आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि दो वक्त की रोटी मिल जाए तो बड़ी बात थी|सीमा के माता-पिता ने उनका दाखिला सरकारी स्कूल में कराया| सीमा घर के काम करतीं, मवेशी चराती, खेतों में काम करतीं और चावल की देसी बीयर बेचकर घर चलाने में हाथ बंटाती थीं|सीमा ने गरीबी, रूढ़ियों और बाल विवाह जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड तक का सफर तय किया| 

बता दें कि सीमा के गांव दाहू में साल 2012 में एक NGO गांव में लड़कियों को फुटबॉल के ज़रिए सशक्त बनाने का कार्यक्रम लेकर आया|उस समय सीमा महज 9 साल की थीं| एक दिन घास काटते वक्त उन्होंने कुछ लड़कियों को फुटबॉल खेलते देखा और उससे जोड़ने की ठानी|फिर घरवालों की अनुमति से सीमा फुटबॉल खेलने लगीं| फिर मेहनत की, सीखा और फिर कई जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया|उसके बाद सीमा ने राष्ट्रीय स्तर तक खेला और फिर अंतरराष्ट्रीय कैंपों में भी भाग लिया और पढ़ाई को भी कभी नहीं छोड़ा| साल 2018 में उन्हें वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के समर प्रोग्राम के लिए चुना गया| फिर 2019 में वह इंग्लैंड के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचीं| इसके बाद अमेरिका के एक एक्सचेंज प्रोग्राम में उनका चयन हुआ और उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप मिली| वर्तमान में सीमा हार्वर्ड में अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रही हैं | 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म