राज्य न्यूज़

योग्यता और पारदर्शिता से मिली नौकरी: CM योगी ने 1510 अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

by | Sep 7, 2025 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ के लोक भवन में रविवार को आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्तियों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में मिशन रोजगार के अंतर्गत 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव या शोषण न हो, और योग्य उम्मीदवारों को ही रोजगार का अवसर मिले।

कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव हरिओम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म