देश में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आते | कितने भी नियम- कायदे बना दिए जाए, कितनी भी सख्ती कर दी जाए लोग नहीं मानते | ऐसा करना लोग अपनी शान समझते हैं| अगर हम ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में राज्यों की बात करें तो झारखंड 21वें स्थान पर है|राज्य में 1 हजार लोगों का चालान कट रहा है और रोजाना औसतन 937 लोगों का ट्रैफिक चालान कट रहा है|
बता दें कि रोजाना सबसे अधिक चालान कटने वाले राज्यों में पहले स्थान पर जहां तमिलनाडु है, तो दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, तीसरे नंबर पर केरल, चौथे नंबर पर हरियाणा और पांचवें नंबर पर दिल्ली है| इसके अलावा चालान से आमदनी के मामले में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश, दूसरे नंबर पर हरियाणा और तीसरे नंबर पर राजस्थान है|

