झांसी रेलवे स्टेशन पर बीजेपी विधायक के समर्थकों की गुंडागर्दी की घटना सामने आई है, जहां आपको बता दे कि झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के सामने ही एक बेकसूर यात्री को सीट के पीटा गया और विधायक जी ने कुछ भी नहीं कहा औऱ सुनिए जब विधायक जी ने ये देखा कि ट्रेन की वीडियो वायरल हो गई तब पल्ला झाड़ते हुए बीजेपी विधायक ये कहते है कि उनकी पत्नी औऱ बच्चों के सामने वो यात्री बहस कर रहा था..राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों ने एक आम यात्री के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि जमकर गुंडागर्दी भी की.. यात्री ने यह भी बयान दिया है कि मैंने बस इतना कहा कि ये मेरी सीट है, टिकट पर साफ लिखा है। लेकिन वो लोग बोले, ‘जानते नहीं हो किसकी सीट है? विधायक जी के आदमी हैं हम!’ फिर मुझे घेरकर धमकाने लगे..सवाल ये उठता है कि क्या सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग अब कानून को ठेंगा दिखाने लगे हैं?”
#SamacharPlusOTT #fightingvideo #vandebharat
