राज्य न्यूज़

जौनपुर: बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर 42 हजार की मांग

by | Apr 8, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़

जौनपुर में बिजली विभाग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राज कॉलोनी के अधिवक्ता शैलेश मिश्रा के घर पांच अज्ञात लोग पहुंचे। उनकी बाइक पर ‘विद्युत विभाग’ लिखा था।

आरोपी न तो वर्दी में थे और न ही उनके पास कोई पहचान पत्र था। उन्होंने जेई आनंद यादव का नाम लेकर फोन पर बात कराई। फिर 42 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित द्वारा रकम देने से मना करने पर आरोपी धमकी देते हुए घर में घुस गए।

आरोपियों ने मीटर से तार उखाड़ने की कोशिश की। उन्होंने 5 हजार रुपए में समझौते का प्रस्ताव रखा। रकम न मिलने पर बिना किसी नोटिस के बिजली कनेक्शन काट दिया।

पीड़ित ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों की बाइक विमल कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस बाइक का बीमा 2019 में ही खत्म हो चुका था। सीजेएम शिल्पी चतुर्वेदी की कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म