राज्य न्यूज़

जमशेदपुर: चांडिल डैम नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, परिजनों हत्या का लगा रहे आरोप

by | Jun 20, 2025 | जमशेदपुर, झारखंड

15 जून को झारखंड के जमशेदपुर स्थित चांडिल डैम में अलकबीर कॉलेज के एक छात्र, साहिल की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गुरुवार को साहिल के परिजनों ने चांडिल थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए इस हादसे को सामान्य नहीं माना। उन्होंने इसे एक साज़िश के तहत की गई हत्या करार दिया है और साहिल के साथ गए उसके साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

साहिल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बहुत अच्छा तैराक था और अक्सर तैराकी करता था। घटना के दिन वह 8 से 9 दोस्तों के साथ चांडिल डैम नहाने गया था। परिवार वालों का कहना है कि जब उसे तैरना आता था, तो फिर वह अचानक डूब कैसे गया — यह सवाल अब तक अनुत्तरित है और इसी पर उन्हें गहरा संदेह है।

इसके अलावा परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने वाले छात्र ने घटना के बारे में जानकारी देने में काफी देर की। उसने कई बार बात को टालने की कोशिश की और फोन पर स्पष्ट जानकारी देने के बजाय गुमराह करता रहा। परिजनों को शक है कि कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और परिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और अगर यह हत्या है तो दोषियों को सजा मिले।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म