जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मां बीते कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निकल चुका है।
जैकलीन फर्नांडिस को कुछ समय पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्मेंस देनी थी। उनकी परफॉर्मेंस 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच हुए मुकाबले की ओपनिंग में होनी थी। इसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन मां को हार्ट स्ट्रोक आने के बाद जैकलीन ने आईपीएल में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था।

