राज्य न्यूज़

जयपुर: गैस कंपनियों ने एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की कटौती

by | Jul 1, 2025 | जयपुर, राजस्थान

राजस्थान में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल और गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 58 रुपए की कमी की है। हालांकि, घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत नहीं मिल पाई है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि नई दरों के अनुसार अब 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1751.50 रुपए की बजाय 1693.50 रुपए में मिलेगा। यह नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कंपनियां समय-समय पर सिलेंडर के दामों में बदलाव करती रही हैं। मई महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 24.50 रुपए की कमी की गई थी। अप्रैल में यह कटौती 40.50 रुपए थी। वहीं, जनवरी और फरवरी में भी क्रमश: 14.50 रुपए और 6 रुपए की कमी की गई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार की जा रही यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई है, जो बड़े पैमाने पर एलपीजी का उपयोग करते हैं। हालांकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अभी कीमतों में किसी राहत का इंतजार करना पड़ेगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म