ओडिशा के पुरी शहर में हर साल होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को दुनिया भर के लोग बहुत श्रद्धा और उत्साह से देखते हैं. इस साल ये यात्रा 27 जून यानी आज से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी. भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे. ये यात्रा 12 दिन तक चलती है और हर दिन का खास महत्व होता है.इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख के हर कोई ये कह सकता है कि ये दुनिया की सबस खूबसूरत महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा है.ना कोई भव्य रथयात्रा, ना कोई भव्य इंतजाम सिर्फ 2 छोटे बच्चे जिनके मन में सिर्फ आस्था और विश्वास है. तेज बारिश में भी दोनों बच्चे सिर्फ एक छोटी सी बग्गी जो कि जुगाड़ से बनाई गई है. उसमें भगवान की मूर्ति रखकर अपनी एक अलग ही यात्रा पर निकल पड़े है.
#SamacharPlusOTT #jagannathyatra2025 #puri
