राज्य न्यूज़

IPL के दोबारा शुरू होने पर इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

by | May 13, 2025 | स्पोर्ट्स

भारत-पाक विवाद के कारण सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए IPL 2025 को BCCI ने अनिश्चित काल के लिए रोक दिया था जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने घर वापस लौट गए थे| अब दोनों के बीच सीजफायर पर सहमति पर बनने पर IPL को 17 मई से दोबारा शुरू किया जा रहा है| अब इन सबके बीच टीमों के लिए एक सरदर्दी सामने आ गई है और वो है विदेशी खिलाड़ियों का वापस इस साल IPL खेलना| ऐसा इसलिए क्योंकि पहले IPL 25 मई को खत्म होना था और उसके बाद इंटरनेशनल मैच होने थे लेकिन नए शेड्यूल में फाइनल 3 जून को खेला जाना है|

WTC का फाइनल इंग्लैंड में है। इसकी शुरुआत 11 मई से होनी है। आईपीएल उसके एक हफ्ते पहले ही खत्म होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस का मौका नहीं मिलेगा। सफेद बॉल से रेड बॉल क्रिकेट में खुद को डालने में खिलाड़ियों को समय लगता है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा भी करना है। 21 मई से वेस्टइंडीज और आयरलैंड जबकि 29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मुकाबले हैं।

अब इस कारण RCB,GT,MI,SRH,PBKS को नुकसान उठाना पड़ सकता है| RCB की बात करें तो जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टोन इंटरनेशनल सीरीज और देश के फर्ज के कारण शायद ही अब खेलते दिखें| वहीं MI के लिए रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश| PBKS के लिए मार्को यानसेन, जोश इंगलिस। GT के लिए जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, कागिसो रबाडा और गेराल्ड कोएत्जी शायद ही इस सीजन अपनी IPL टीम के लिए खेल पाएं|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म