August 13, 2026 | 4 : 46 PM

राज्य न्यूज़

मोदी का भारत में रहना मुश्किल हो गया… सामना में PM पर सवाल

by | Sep 2, 2025 | न्यूज़

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपात्र सामना में प्रधानमंत्री के हाल ही के जापान और चीन के विदेश दौरे को लेकर निशाना साधा गया है. पत्र में पीएम पर निशाना साधते हुए कहा गया, प्रधानमंत्री मोदी हमेशा की तरह विदेश दौरे पर हैं. पहले वो जापान गए और फिर चीन. बताया जा रहा है कि जापान और चीन में प्रवासी भारतीयों ने उल्हास के साथ उनका स्वागत किया. उन्होंने जिंदाबाद के नारे लगाए.

इसी के आगे पत्र में पीएम पर वोट चोरी को लेकर हमला किया गया. आगे कहा गया, मौजूदा हालात में मोदी का भारत में रहना मुश्किल हो गया है. पिछले कुछ दिनों में उनकी प्रतिष्ठा और बची-कुची विश्वसनीयता पर ग्रहण लग गया है. लोकतंत्र को रौंदकर मोदी को भारत की सत्ता मिली है. उन्होंने चुनाव आयोग के साथ सांठ-गांठ करके चुनाव जीता. उन्होंने वोट चुराए. राहुल गांधी ने बवंडर मचाया कि मोदी लोगों को धोखा देकर प्रधानमंत्री बने हैं. जाहिर है, यह बात विदेशों तक भी पहुंची होगी इसलिए विदेशों में मोदी के डंके बज रहे हैं, यह तस्वीर भ्रामक है. जो प्रवासी भारतीय विदेशों में मोदी की जय-जयकार कर रहे हैं, उन्हें भारत के हालात और जनभावना का जरा भी अंदाजा नहीं है. ये वो लोग हैं, जिन्हें बीजेपी की विदेशी शाखा सिर्फ मोदी के आने की वजह से जमा करती है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म