ईरान की करेंसी रियाल शनिवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। अब 1 अमेरिकी डॉलर के बराबर 10,43,000 ईरानी रियाल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट उस समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत बढ़ा हुआ है।
20 मार्च को फारसी नववर्ष नौरोज के दौरान ईरानी रियाल की कीमत 10 लाख रियाल प्रति अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा गिर गई थी। जब शनिवार को व्यापारी दोबारा काम पर लौटे, तो दर और गिरकर 1,043,000 रियाल प्रति डॉलर तक पहुंच गई। अब यह नई गिरावट स्थायी हो सकती है।
दरअसल, बाइडेन सरकार ने टिकटॉक को अमेरिका में बैन किए जाने का कानून बनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगाते हुए कहा कि टिकटॉक बैन तभी रुक सकता है, जब इसकी पेरेंट चीनी कंपनी ‘बाइटडांस’ इसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे।

