भारत-पाक तनाव के चलते IPL 2025 को 8 मई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था| फिर दोनों देशों के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद एक बार फिर 17 मई से IPL के बचे मैचों को शुरू किया गया| लेकिन RCB के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के मैच बारिश के भेंट चढ़ गया |
बता दें कि इसी के साथ ही दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया है| जिसके बाद KKR तो इस आईपीएल से बाहर हो गई और RCB 17 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर फिर काबिज हो गई है और अपनी टॉप 2 के लिए दावेदारी और पुख्ता कर दी|

