इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज का दूसरा मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन का 22वां मैच होगा। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस सीजन में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैच और पंजाब किंग्स ने 3 मैच खेले हैं। चेन्नई 4 में से 1 मैच ही जीत सकी है। पंजाब को शुरुआती 2 मैचों में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा। 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए आखरी मुकाबले में CSK को जीत मिली थी।
