राज्य न्यूज़

अब उड़ानें रद्द होने की आशंका नहीं, पायलटों की कमी खत्म होने का IndiGo का दावा

by | Jan 20, 2026 | न्यूज़

पिछले साल दिसंबर में IndiGo एयरलाइंस के परिचालन में आई अव्यवस्था के बाद से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) लगातार मामले की निगरानी कर रहा है। नागरिक विमानन मंत्रालय के अनुसार, DGCA के निर्देशों के पालन में IndiGo ने अब तक चार साप्ताहिक और तीन पखवाड़े (14 दिन) की रिपोर्ट जमा की हैं। इसके अलावा एयरलाइन ने DGCA के साथ नियमित समीक्षा बैठकों में भी हिस्सा लिया है।

19 जनवरी 2026 को हुई ताजा समीक्षा बैठक में IndiGo ने दावा किया कि उसकी परिचालन स्थिति अब पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। एयरलाइन के अनुसार, मौजूदा जरूरतों के अनुरूप पायलटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

IndiGo ने DGCA को बताया कि 10 फरवरी 2026 तक Airbus कैप्टन (PIC) की आवश्यक संख्या 2280 है, जबकि उपलब्ध पायलटों की संख्या 2400 है। वहीं Airbus फर्स्ट ऑफिसर की जरूरत 2050 है, जिसके मुकाबले 2240 पायलट उपलब्ध हैं।

समीक्षा बैठक में एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वीकृत नेटवर्क और उपलब्ध क्रू के आधार पर 10 फरवरी 2026 के बाद उड़ानों के रद्द होने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही 6 दिसंबर 2025 को दी गई दो अस्थायी FDTL छूट को भी वापस ले लिया गया है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म