भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल लॉन्च किया है। ये अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के साथ कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। ये मिसाइल अपनी तरह का पहला लॉन्च है, जो विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। इस परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है।
#SamacharPlusOTT #agniprimemissile #breakingnews

