किराड़ी विधानसभा हमेशा से पानी की समस्या को लेकर चर्चा में रही है। शर्मा कॉलोनी के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लगातार जलभराव के कारण कई मकान लगभग चार फीट तक धंस चुके हैं। लोगों का कहना है कि घरों में जहरीले सांप और कीटाणु घुसने लगे हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
#kirariassemblyconstituency #delhinews #waterlogging #sharmacolony #Housessubmerged
