राज्य न्यूज़

उत्तराखंड में शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि,पहले दिन ही 38 ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार

by | Jul 12, 2025 | उत्तराखंड, देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई करना है जो धार्मिक वेशभूषा पहनकर लोगों को धोखा देते हैं और उनकी आस्था का शोषण करते हैं।

इस अभियान के पहले ही दिन राज्यभर में कुल 38 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई राजधानी देहरादून में हुई, जहां पुलिस ने 25 ऐसे बाबाओं को हिरासत में लिया। वहीं, धार्मिक नगरी हरिद्वार में 13 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात यह रही कि देहरादून में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जो वेश बदलकर छिपा हुआ था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए 20 से अधिक व्यक्ति उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और असम सहित कई अन्य राज्यों से आए हुए हैं। ये सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर बाबाओं के रूप में रह रहे थे। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर वे वैध पहचान पत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

सरकार की यह पहल राज्य में बढ़ते फर्जी बाबाओं के प्रभाव को रोकने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में आस्था के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वीडियो

भारत का एकमात्र ट्रेन जिसमें मिलता है मुफ्त में खाना

क्या आप भारत के ऐसे ट्रेन के बारे में जानते हैं जिसमें यात्रियों को फ्री में खाना मिलता है...जी हां महाराष्ट्र के नांदेड़ से अमृतसर तक चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है.. जो यात्रियों को नाश्ते से लेकर रात के...

Alwar: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

https://www.youtube.com/shorts/HYNwHKcBOWo Rajasthan Desk: अलवर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को मानसिक दबाव में लेकर पैसे ऐंठता...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म