गुरुवार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति का अवसर है। इस दिन की गई उपासना से न केवल सभी मनोकामनाएं पूर्ण, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। मान्यता है कि यदि गुरुवार के दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु को केवल केले का भोग लगाया जाए, तो व्यक्ति के सभी संकटों का निवारण होता है।
वहीं ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। इस दिन की गई पूजा-अर्चना व दान-दक्षिणा देने से कुंड़ली में गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं। कहते हैं कि देव गुरु बृहस्पति ज्ञान, धन, संतान और विवाह के कारक है। उनके प्रभाव से विवाह संबधी समस्या दूर होती है और वैवाहिक सुख के योग बनते हैं।

