लखनऊ के बंथरा इलाके में ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी को तीन युवक शादी पार्टी में मेहंदी लगाने ले गए थे। तीनों ने उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने पर चाकू से गोदा और कार से कुचल कर मार डाला। घटना गुरुवार देर रात की है।
रामदासपुर के पास कार सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर पलट गई। छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छाया को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

