राज्य न्यूज़

चंद्रशेखर के समर्थकों ने प्रयागराज में की तोड़फोड़-आगजनी, 55 अरेस्ट, 550 की तलाश

by | Jul 1, 2025 | उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

प्रयागराज में रविवार को करीब 5 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। करछना-कोहड़ार रूट पर प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने 3 कारों और 15 बाइकों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सड़क को जाम कर दिया गया, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें भुंडा चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में लाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मौके से 55 युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें 7 नाबालिग भी शामिल हैं।

30 जून को प्रयागराज पुलिस ने उपद्रव में शामिल युवकों के विजुअल जारी किए, जिनमें वे गाड़ियों को तोड़ते और आग लगाते नजर आ रहे हैं। कई युवक कैमरे के सामने माफी मांगते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मच गई। आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने बयान दिया कि हिंसा में शामिल लोग उनकी पार्टी के नहीं हैं, बल्कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। वहीं, डीसीपी विवेक चंद यादव ने कहा कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर सामने आया है कि बवाल करने वाले अधिकतर युवक भीम आर्मी से जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म