पिछले कुछ दिनों से देशभर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 तक पहुंच गया है। मंगलवार (8 अप्रैल) को दिल्ली का तापमान 38 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग पहले से ही अलर्ट कर चुका है कि इस साल की गर्मी पुराने कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
अगर गर्मी के कारण सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह सूखने की दिक्कत हो, चक्कर और उल्टियां आ रही हों, कमजोरी के साथ शरीर में बहुत दर्द होऔर पसीना आना बंद हो गया है तो बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में पहुंचें। ये समस्याएं लू लगने का संकेत हो सकती हैं।

