लखनऊ में गर्मी की तैयारियों को लेकर कई जगहों पर बिजली काटी जा रही है। इस दौरान लाखों उपभोक्ता को इस दौरान बिना बिजली के रहने पड़ा रहा है। कई मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण और आंशिक रूप से बंद रहेगी।
इस दौरान रेजीडेंसी बिजली घर से हैदर मिर्जा रोड, मुमताज महल का हाता, प्रेम प्रिंटिंग प्रेस गोलागंज और संतोषी माता मंदिर के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी।विश्वविद्यालय लेसा ट्रांस गोमती के उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

