लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया । उन्होने कहा कि, योगीजी, अगले राष्ट्रीय खेल यूपी में आयोजित कराएं। ऐसा हुए 75 साल बीत गए हैं। इस दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह ने स्टेडियम में रिमोट का बटन दबाकर गुब्बारे उड़ाकर खेलों का शुभारंभ किया। स्टेडियम पहुंचते ही उनका हजारों स्कूली बच्चों ने खेल प्रस्तुतियों से स्वागत किया। पुलिस और PAC के जवानों ने परेड निकालकर सलामी दी। स्टेडियम में अगले चार दिन तक एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबाल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी।
उद्घाटन के मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के अलावा करीब 10 हजार लोग शामिल रहे। रक्षा मंत्री के लखनऊ पहुंचने पर मेयर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित ने स्वागत किया।

