राज्य न्यूज़

हिमाचल में एडवाइजरी के बावजूद नदी में सेल्फी लेने उतरे टूरिस्ट

by | Jun 26, 2025 | मंडी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश के मौसम के दौरान टूरिस्टों की लापरवाही एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रशासन की बार-बार चेतावनी और अपील के बावजूद सैलानी नदी और नालों के किनारे जाकर जोखिम उठा रहे हैं। ताजा मामला मंडी से सामने आया है, जहां जिला प्रशासन की टीम लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को नदी और नालों के किनारे न जाने की सलाह दे रही है। प्रशासन की गाड़ी सुबह-सुबह इलाके में घूम-घूमकर चेतावनी दे रही थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ टूरिस्ट, खासतौर पर पंजाब और हरियाणा से आए लोग, इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर नदी किनारे मस्ती करते दिखे।

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि कुछ अभिभावक अपने छोटे बच्चों को भी नदी किनारे अकेले भेज रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। प्रशासन पिछले कई दिनों से लगातार लाउडस्पीकर से एडवाइजरी जारी कर रहा है, लेकिन बहुत से टूरिस्ट इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं ले रहे। कुछ लोग नदी के बीचोंबीच जाकर फोटो और सेल्फी लेते हुए भी नजर आए, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

बरसात के मौसम में नदी-नाले अचानक उफान पर आ सकते हैं, जिससे किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। प्रशासन लोगों से बार-बार अपील कर रहा है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालें। सुरक्षा के लिहाज से चेतावनियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म