राज्य न्यूज़

हजारीबाग खनन कार्यालय में ईडी की छापेमारी, कोल लिंकेज घोटाले की जांच में जुटी एजेंसी

by | Jul 19, 2025 | झारखंड क्राइम, हजारीबाग

हजारीबाग जिला खनन कार्यालय में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई दिनभर चली और देर शाम तक टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी रही। ईडी की यह कार्रवाई कोल लिंकेज घोटाले से संबंधित बताई जा रही है, जिसमें खनन से जुड़ी अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है।

टीम ने खनन कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों को खंगाला। छापेमारी के दौरान कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी भी मौजूद रहे और कर्मचारियों को जरूरी कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों ने लगातार ईडी की मांग पर फाइलें जुटाने का कार्य किया।

हालांकि, छापेमारी की कार्रवाई को लेकर खनन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ईडी की टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अपनी कार्रवाई को पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कोल लिंकेज आवंटन में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच का हिस्सा है। इस घोटाले में कई निजी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। ईडी पहले से ही झारखंड और अन्य राज्यों में इस घोटाले से जुड़ी कई जांचें कर रही है।

छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी, जिससे घोटाले में शामिल लोगों की पहचान और कानूनी कार्रवाई की दिशा तय हो सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म