August 11, 2026 | 10 : 15 AM

राज्य न्यूज़

हमीरपुर में बंदरों ने पेड़ से उड़ाए हजारों रुपये, लोगों की लगी भीड़

by | Sep 14, 2025 | उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बंदरों के झुंड ने एक दुकानदार के हजारों रुपये हवा में उड़ा दिए। यह अजीबोगरीब मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के थाना चौराहा के पास मराठीपुर का है।

मराठीपुर निवासी बाल गोपाल फुटपाथ पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं। शनिवार को उनकी दुकान पर बंदरों का झुंड आ धमका। इसी दौरान एक बंदर उनकी दुकान से पैसों से भरा बैग उठा ले गया, जिसमें करीब 10,800 रुपये थे। बंदर बैग को लेकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और वहां से धीरे-धीरे नोट गिराने लगा।

पेड़ से गिरते नोटों को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग जमीन पर गिरे रुपये उठाकर चलते बने, जबकि कुछ लोगों ने दुकानदार की मदद भी की। इस अफरा-तफरी के माहौल में सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

करीब एक घंटे तक पेड़ से नोट गिरते रहे, जिससे इलाके में तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि दुकानदार को कुछ पैसे वापस मिल गए, लेकिन बाकी रकम लोगों की भीड़ में ही गायब हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म