भोजपुर के नारायणपुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान अहिले निवासी दिनेश ठाकुर की पत्नी लालसा देवी(23) के रुप में हुई है।
मृतका के पति ने बताया कि मेरी पत्नी अगिआंव बाजार गई थी। मार्केट करने के बाद ऑटो से वापस अहिले गांव पहुंची। गाड़ी से उतरने के बाद सड़क के किनारे से घर आ रही थी। इस बीच स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान दूसरी महिला विजयंती देवी को भी रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां लालसा देवी की मौत हो गई।