पुणे में इंद्रायणी नदी पर स्थित पुल के अचानक ढहने से एक बड़ी दुर्घटना घटी है। रविवार, 15 जून 2025 को इंद्रायणी नदी पर स्थित पुल ढहने 4 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग लापता हो गए हैं। इस हादसे में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुल की स्थिति पहले से ही खराब थी और मरम्मत के लिए छह महीने पहले मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया। राज्य सरकार ने सभी नदी पुलों का संरचनात्मक ऑडिट कराने का निर्णय लिया है और यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

इस घटना के बाद, नांदेड में गोदावरी नदी में पांच श्रद्धालुओं के डूबने और माथेरान के शोर्लोट तालाब में तीन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन तीनों घटनाओं में कुल आठ लोगों की जान गई है, जिससे राज्य में मानसून के दौरान पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुल की स्थिति पहले से ही जर्जर थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

