अमरोहा में आरटीआई कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता संजीव जिंदल पर जानलेवा हमला हुआ है..ये हमला किसी और ने नही बल्कि खुद उनके सगे भाइयों, भाभियों और भतीजे ने मिलकर किया…आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर उनपर ये जानलेवा हमला किया गया. हमले में संजीव जिंदल की आंख में नुकीले हथियार से वार किया गया और गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की गई. घायल हालत में संजीव जिंदल को कोतवाली पर ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया..जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के देने के बाद हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

