अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला कलार में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। सफाई कर्मी अपने साले के बेटे के मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए थे। कार्यक्रम चल रही रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आरोपियों ने कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली उनकी आंख के नीचे जा लगी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को पहले एक निजी अस्पताल, फिर जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

