वाराणसी में 199 रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति बीते दिनों हुई थी। डिप्टी सीएम ने 10 चयनित अभ्यर्थियों को बीते 26 मार्च को नियुक्ति पत्र थमाया था।
अब तहसील से जुड़ा भ्रष्टाचार का खेल सामने आ रहा है। 10 से अधिक नियुक्तियों पर सवाल खड़े करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी के दफ्तर में जांच के लिए प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं। नौकरी पाई कतिपय महिलाओं पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप लगे हैं। अब इन शिकायतों की जांच शुरू कराई जा रही है। प्रमाण पत्रों के आधार स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।

