राज्य न्यूज़

10 दिन में ‘लुटेरी दुल्हन’ फरार, पति बोला- “बच गया मैं!” – समोसे के बहाने दिया चकमा

by | Jun 15, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़, यूपी क्राइम

चंदौली, उत्तर प्रदेश: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सैदपुरा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज़ 10 दिन के अंदर ही एक दुल्हन घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. इस घटना से सदमे में आए पति का कहना है कि अच्छा है कि वो बच गया है और अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता, बस अपने पैसे और गहने वापस चाहता है.

रूस से लौटे पति को मिला धोखा

पीड़ित पति शमशेर चौहान रूस में काम करते हैं और हाल ही में छुट्टियों में अपने गांव आए थे. परिवार की रजामंदी से उनकी शादी हुई थी लेकिन अब उन्हें धोखे का सामना करना पड़ा है. शमशेर ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों में दुल्हन खुशी, उस पर बाहर घूमने का दबाव बनाने लगी थी. उसके इस व्यवहार से उन्हें पहले ही शक होने लगा था.

शौचालय के बहाने भागी दुल्हन

शनिवार को खुशी ने काली मंदिर दर्शन करने की इच्छा जताई. दर्शन के बाद पास की ही एक दुकान पर उन्होंने नाश्ता करने का मन बनाया. पास के होटल में ऑर्डर किए समोसे आए ही थे कि खुशी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर, धीरे से मौके से फरार हो गई. शमशेर काफी देर तक उसे तलाशते रहे लेकिन जब वह नहीं मिली तो परिजनों के साथ थाने पहुंचे गए.

घर के गहने-रुपए भी साथ ले गई

जिसके बाद रविवार सुबह युवक ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपनी पत्नी खुशी के खिलाफ तहरीर दी. पति का कहना है कि खुशी अपने साथ घर के सारे गहने और रुपये लेकर फरार हुई है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शमशेर चौहान ने ये भी कहा कि “मुझे न ड्रम में जाना है, न खायी में गिरना है, बच गया मैं.” मेरा उद्देश्य केवल अपने रुपये-पैसे और गहने वापस पाना है.

पीड़ित पति शमशेर चौहान

दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ये हैरान कर देने वाली घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और ‘नई नवेली दुल्हन’ की यह कहानी हर जगह सुर्खियों में है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म