राज्य न्यूज़

रांची: अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में गो माता का महत्वपूर्ण योगदान

by | Jun 20, 2025 | झारखंड, राँची

राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में गो माता का महत्वपूर्ण योगदान है। झारखंड सरकार द्वारा पशुधन के विकास के लिए तैयार किया गया रोड मैप इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। गुरुवार को झारखंड राज्य गो सेवा आयोग द्वारा पशुपालन भवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि कनाडा, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की आर्थिक उन्नति में पशुधन की अहम भूमिका रही है। भारत में भी पशुधन की प्रचुरता है, परंतु इस क्षेत्र के समुचित विकास हेतु अब तक कोई ठोस रोड मैप नहीं दिखा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा तैयार रोड मैप की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना पशुधन क्षेत्र को नई दिशा दे सकती है। कार्यशाला का उद्देश्य पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखते हुए गो सेवा और पशुधन विकास पर विमर्श करना है।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड गो सेवा आयोग जिस उद्देश्य से गठित किया गया था, वह अब अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रयासों से सार्थक होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देशभर से आए विशेषज्ञों के सुझावों से न केवल झारखंड, बल्कि अन्य राज्यों को भी लाभ मिलेगा। इन सुझावों का उपयोग राज्य सरकार की नीतियों में किया जाएगा, जिससे किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म