राज्य न्यूज़

आगरा: दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या, संदिग्ध हालत में मिले दोनों के शव

by | Jul 14, 2025 | आगरा, यूपी क्राइम

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव के पास संदिग्ध हालत में मिले। शवों के सिर पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे और दोनों के पैर कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की साजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान गांव के ही युवकों के रूप में हुई है।

घटना स्थल से पुलिस को गुटखा के पैकेट, डिस्पोजल गिलास और पानी के पाउच मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से पहले वहां शराब पी गई थी। यह आशंका जताई जा रही है कि पहले दोनों को नशे की हालत में ले जाया गया और फिर उनकी हत्या की गई।

जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तभी ग्रामीण और मृतकों के परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पुलिस वाहन को रास्ते में रोक लिया और शवों को नीचे उतारकर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

करीब 30 मिनट तक हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यह दोहरी हत्या गांव में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा कर गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म