राज्य न्यूज़

Lucknow News: IAS अभय सिंह पर मां ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

by | Jan 29, 2026 | उत्तर प्रदेश, यूपी क्राइम, लखनऊ

आईएएस अधिकारी अभय सिंह पर उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी मां ने इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व परिषद के चेयरमैन से की है। उन्होंने राजस्व परिषद के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान स्थित चित्तौड़गढ़ के उनके मकान पर कब्जा कर रखा है।

रेखा सिंह ने 1 जनवरी को उनके साथ की गई गाली-गलौज विस्तृत ब्योरा दिया है। राजस्व परिषद चेयरमैन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौज की। धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी भी तोड़ दिया।

उन्होंने लिखा है कि जान जाने के डर के चलते उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा। आरोप लगाया है कि अभय के मानसिक उत्पीड़न के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। स्टाफ के माध्यम से भी धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज, ऑडियो और वीडियो सुबूत भी हैं।

राजस्व परिषद चेयरमैन ने इस शिकायत को प्रमुख सचिव, नियुक्ति को भेज दिया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने आईएएस अधिकारी अभय से उनका पक्ष मांगा है, जिससे की आगे की कार्यवाही की जा सके। यहां बता दें कि अभय 2007 बैच के यूपी काडर के आईएएस अफसर हैं। उनका नाम खनन घोटाले में भी आ चुका है।

बुलंदशहर के डीएम रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। तब सीबीआई को करीब 50 लाख रुपये का कैश उनके आवास से मिला था। वह इस समय राजस्व परिषद में तैनात हैं।

मां का किया गया ब्रेनवॉश
आईएएस अधिकारी अभय सिंह और उनकी पत्नी माधवी अभय सिंह सोमवंशी का कहना है कि मां रेखा सिंह का ब्रेनवाश किया गया है। अभय सिंह ने मीडिया को बताया कि मां रेखा सिंह उनके छोटे भाई व उसकी पत्नी के पूरी तरह से कहने में है। कई राज्यों में स्थित उनकी संपत्ति को गलत ढंग से भेज रही हैं। वे पहली जनवरी को पुलिस को साथ लेकर ही चित्तौड़गढ़ गए थे। उन्होंने भी मामले की एफआईआर चित्तौड़गढ़ थाने में पहले ही दर्ज करा दी है। अभय सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें इस संबंध में बुधवार को नियुक्ति विभाग का पत्र मिल चुका है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म