राज्य न्यूज़

सीने में अचानक दर्द महसूस होने से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ तबीयत

by | Jun 26, 2025 | उत्तराखंड, नैनीताल

बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे कुमाऊं यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कार्यक्रम के समापन के बाद उन्हें सीने में अचानक दर्द महसूस हुआ। तत्काल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नजदीकी नैनीताल राजभवन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर और ठीक बताई जा रही है।

धनखड़ ने विश्वविद्यालय के समारोह में लगभग 45 मिनट का संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने 1989 में अपने साथ लोकसभा में सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का बार-बार जिक्र किया। उन्होंने उनके साथ बिताए राजनीतिक क्षणों को याद करते हुए भावनात्मक बातें कहीं। कार्यक्रम के अंत में धनखड़, महेंद्र सिंह पाल के साथ मंच से नीचे उतरे और उन्हें गले लगाते हुए काफी भावुक हो गए।

इसी दौरान, जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे और करीब 10 कदम ही चले थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। पास में ही मौजूद पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल और सुरक्षा स्टाफ ने तुरंत उन्हें संभाला और नजदीक के राजभवन ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई।

डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है और उपराष्ट्रपति की स्थिति सामान्य है। एहतियातन उनका कुछ समय तक मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहना तय किया गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म