पूजा यादव वाराणसी की गंगापुर नगर पंचायत में रहने वाले महेंद्र यादव और कलावती देवी की पांचवें नंबर की बेटी है। उनके कुल 7 बच्चे हैं। पूजा को घरवालों ने तब तक लड़के की तरह रखा, जब तक उनके बेटा नहीं हो गया।
पिता का कहना है की, ‘बचपन से हमने बेटी को लड़के की तरह पाला। वो 6 बहनों में लड़का बनकर रही। उसने जो भी कहा, उसे पूरा किया। उसने कहा, हॉकी खेलना है तो हमने भी मना नहीं किया। आज वो देश के लिए खेलने जा रही है। खाने-पीने के नाम पर हम लोगों के पास शुद्ध दूध ही रहता था।
यह कहना है पूजा यादव की मां कलावती देवी का। आस्ट्रेलिया (पर्थ में) के साथ 5 मैचों की हॉकी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूजा यादव का सिलेक्शन हुआ है।

