उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यहीं नहीं, पत्नी की भी बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल पत्नी को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति का नाम रमेश है.
आरोपी पति किसी कार्यक्रम में घर से बाहर गया हुआ था. जब रात में वापस लौटातो उसने देखा कि उसकी पत्नी पड़ोस के युवक विशाल की बाहों में थी. यह देख रमेश का गुस्सा फूट पड़ा. उसने तत्काल हाथ में लाठी-डंडा उठा लिया. वह अपनी पत्नी और विशाल को डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पत्नी और विशाल ने समझाने और सफाई देने की कोशिश की, लेकिन रमेश का पारा इतना उग्र था कि उसने किसी की नहीं सुनी. मारपीट के बाद विशाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वहीं, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई.

