उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है..एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ हॉस्पिटल के बाथरूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया..इस घटना को मरीज के एक तीमारदार ने अंजाम दिया और बाद में फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है..मिली जानकारी के अनुसार, इंचौली क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय पीड़िता को पैर में परेशानी थी और उसे 20 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था..इसी वार्ड में काशीपुर मुरादाबाद का रहने वाला मोहित भी भर्ती था, जिसका दुर्घटना में पैर कटने के बाद ऑपरेशन हुआ था..मोहित के साथ उसका भाई, रोहित, तीमारदार के रूप में मौजूद था..शनिवार रात, जब नाबालिग बाथरूम गई, तो रोहित ने उसे कथित तौर पर बाथरूम में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया..घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया था..
#SamacharPlusOTT #rapenews #meerut
