आगरा जिले के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर एक वकील ने आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जब वह कुलसचिव से विश्वविद्यालय में मिलने गया था तो कुलसचिव ने उनसे कहा था- टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई
अधिवक्ता ने कुलसचिव पर मानहानि के साथ लोक सेवक के रूप में सही तरीके से कार्य नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई को याचिका डाली है।
कृष्ण गोपाल हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने आगरा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां एक याचिका डाली है। इसमें उन्होंने कहा है कि तीन फरवरी 2025 को शाम करीब 4:30 बजे वह कुलसचिव के कार्यालय में लोकमणि शर्मा महाविद्यालय के द्वारा कूटरचित तरीके से मान्यता लेने के संबंध में हुई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है
जिसको बाद निर्देशों को अनदेखा कर उनकी अवहेलना की गई है। न्यायालय में उन्हें दंडित करने की गुहार लगाई गई है। इस याचिका पर 29 अप्रैल सुनवाई की डेट कोर्ट ने दी है।

